दिन में गर्मी अनकंट्रोल, 12 बजे 43 डिग्री के पार
Jun 04 2022
ग्वालियर। अंचल में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं होने व वातावरण में नमी मिलना कम होते ही कल तक आसमान में छाए बादलों के छंटते ही मौसम पूरी तरह से आज सुबह से ही शुष्क होने से राजस्थान से आ रही गर्म हवा के साथ सूरज की तपिश घर से बाहर निकले लोगों को तेज गर्मी का अहसास कराती दिखी। दिन चढऩे के साथ ही पारे की चाल बढऩे से धूप असहनीय होने से लोगों के शरीर से पसीना टपकता दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ रहने के कारण गर्मी के तेवर आगामी चौबीस घंटों के दौरान ऐसे ही बने रहेंगे। शनिवार को अधिकतम पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास बने रहने से गर्मी का दौर जारी रहेगा।
7 जून के बाद प्री मानसून बारिश
उपाध्याय ने बताया कि अंचल में प्री मानसून एक्टीविटी 7 जून से देखने को मिल सकती है, लेकिन वर्तमान में अंचल में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने व उत्तर भारत व राजस्थान से आ रही हवा का रुख जब तक उत्तर से दक्षिण-पश्चिम नहीं होगा तब तक गर्मी का दौर अंचल में जारी रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि बीते दो दिनों से अरब सागर से आ रही नमी कम होने के साथ ही मौसम शुष्क होने से रात के पारे में लगातार कमी आने से अब रात में गर्मी से राहत का दौर लगातार जारी है। उपाध्याय ने बताया कि मौसम में बदलाव के लिए अंचल में सक्रिय सिस्टम के एक्टिव होने व गर्मी से राहत मिलने के लिए दो दिनों तक इंतजार करना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









