भक्तों ने चलाया बहोड़ापुर, किलागेट पर शरबत सेवा अभियान

Jun 04 2022

ग्वालियर। आशाराम बापू के भक्तों द्वारा बहोड़ापुर, किलागेट पर शरबत सेवा अभियान चलाया गया। शहर भर में चलाए जा रहे शरबत सेवा अभियान में संत आशाराम बापू के भक्तों ने बहोड़ापुर पर शरबत सेवा अभियान चलाकर सैकड़ों प्यासे राहगीरों की शरबत पिला कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में किलागेट चौराहे पर भी शरबत वितरण किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
शरबत सेवा का शुभारंभ प्रहलाद सिंह भदौरिया सदस्य बाल कल्याण समिति दर्जा न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट मप्र द्वारा किया गया। शरबत सेवा में सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दौड़-दौड़ कर तपती दोपहरी में प्यासे राहगीरों को छाछ शरबत पिला कर प्यास बुझाई। धूप से बेचैन वृद्धजन हदय से आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे थे। शरबत सेवा में विशेष रूप से शामिल होने वालों में प्रधान सिंह भदौरिया, आदित्य भदौरिया, बीपीएस सेंगर, मुकेश बंसल, सुदामा अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा, भगवानदास, सीबी शर्मा, राजावत, श्रीमती कल्पना शर्मा, अंजू चंदेल, कौशल्या रायकवार, सरोज शर्मा, गुड्डी प्रजापति, डोली भदौरिया, कुसुम चंदेल, रमेश नंदवानी, सूरज सिकरवार, अर्जुन भाई की देखरेख में शरबत वितरण तथा सैकड़ों सेवादार द्वारा ऋषि प्रसाद सत्साहित्य पूज्य गुरुदेव का दिव्य ज्ञान घर-घर पहुंचा रहे है।