बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई
Jun 04 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस क्रम में शनिवार दूसरे दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर प्रात: 10:30 से आयोजित की गई। इस आयोजन में बच्चों को पर्यावरण थीम पर तैयार होकर प्रस्तुति देना थी। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन के प्रति बच्चों में उत्साह था, और पर्यावरण को सहेजने का संदेश भी दिया। इस आयोजन को पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया था। इस आयोजन में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में अर्चना अर्पण, संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी अशोक जैन राजेश त्रिपाठी थे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में धानी भारद्वाज, दृष्टि चाचोलिया, मानवी, लक्ष्मण अरोरा, ईशा प्रजापति, दृष्टि प्रजापति, प्रतीक रजक, आराध्या भारद्वाज विजेता रहे। सभी को पुरस्कार वितरित 8 जून को किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









