पार्वती नदी में मछली पकडऩे गए युवक की नदी में डूबने से मौत
Jun 03 2022
ग्वालियर। डबरा के घाटमपुर की पार्वती नदी में दोस्तों के साथ मछली पकडऩे गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
जानकारी के मुताबिक भितरवार थाने के नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर एक घाटमपुर का रहने वाला 27 वर्षीय युवक कल्याण सिंह बाथम पुत्र रामपाल बाथम पड़ोस में ही रहने वाले लक्ष्मण बाथम और मिथिलेश बाथम के साथ घाटमपुर मौजा स्थित चन्नी सरदार के डेरा के पास पार्वती नदी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मछली पकडऩे के लिए गया था। नदी में मछली पकड़ते समय बड़े आकार की मछली देख लगभग 50 मीटर की दूरी तक वह तैरकर गया। इसी दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ गए दो अन्य युवकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को उसके दोस्तों की मदद से नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद शव का मौका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के परिजन मौत को असहज मान रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मृतक अच्छा तैराक था, उसकी डूबने से मौत नहीं हो सकती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









