सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
Jun 03 2022
ग्वालियर। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियारों के साथ पोस्ट वायरल हुआ था। उक्त पोस्ट संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीमें लगाकर उक्त वायारल पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक की पहचानकर पकड़े हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी के निर्देश पर एएसपी अपराध द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर वायरल पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक को पकडऩे हेतु लगाया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों वायरल हुए पोस्ट में दिखाई दे रहा युवक थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत मुरार शमशान घाट के पास अवैध हथियार लिये हुए घूम रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया, जिस पर एएसपी अपराध द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी थाटीपुर पंकज त्यागी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान मुरार शमशान घाट के पास भेजा गया।
पुलिस टीम को शमशान घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेेराबंदी कर खड़ी हुई पुलिस टीम के जवानों ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपने आपको ग्राम सूखापठा थाना पिछोर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ पोस्ट वायरल करना स्वीकार किया। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो 315 बोर के कट्टे मय 3 जिंदा राउण्ड तथा एक पिस्टल मय 4 जिंदा राउण्ड के मिले जिन्हे जप्त किया गया। अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के अपराध में उक्त युवक के विरूद्व थाना थाटीपुर में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









