सांइस कॉलेज में पुलिस ने चलाया सायबर काईम अवेयनेस प्रोग्राम

Jun 03 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर चलाये जा रहे सायबर काईम अवेयनेस प्रोग्राम के श्रीमंत माधवरावसिंधिया शासकीय आदर्ष विज्ञान महाविद्यालर में सायबर क्राईम अवेयरनेस विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालयीन अधिकारियों कर्मचारियों एवं अध्ययनरत 70 छात्र-छात्राओं ने सेमीनार में भाग लिया। इस सेमीनार का प्रारंभ एएसपी अपराध राजेश डण्डौतिया द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। जिसमें सेमीनार में उपस्थित सभी कॉलेज स्टाफ  एवं छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से जुडी विभिन्न केस स्टडी से अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया, जिसमें उनके द्वारा मुख्यत: सोसल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेन्टर में माध्यम से फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड, सेक्सटार्सन से संबंधित क्राईम आदि के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया। 
सेमीनार में उपस्थित ग्वालियर सायबर सेल प्रभारी रजनी सिंह रघुवंषी द्वारा फ्रायनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉव फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, स्टॉकिंग, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में व्याख्यान दिया गया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देष्य आने वाली पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णत: रोकलगाई जा सके।
इस सेमीनार में एएसपी अपराध के साथ-साथ प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक रजनी सिंह रघुवंषी, केपीएस यादव तथा सांइस कॉलेज के  प्राचार्यडॉ. बीपीएस जादौन, डॉ. आरके खरे, डॉ. अनीस पाण्डेय, डॉ. किरण भदौरिया, डॉ. एसएस सेंगर, डॉ. नीलम भटनागर एवं कार्यालयीन स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।