डबरा के लापता शिक्षक का नहीं मिला सुराग इनाम की घोषणा की तैयारी में पुलिस, टीचर के बेटे आ चुका है फिरोती के लिए मैसेज
Jun 03 2022
ग्वालियर। डबरा के शासकीय शिक्षक हरिशरण श्रीवास्तव को गायब हुए लगभग 7 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को उनकी लास्ट लोकेशन नाका चंद्रबदनी स्थित टेकरी हनुमान मंदिर पर मिली थी लेकिन उसके बाद कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
अब पुलिस ने शिक्षक की सूचना देने वाले को इनाम का प्रस्ताव बनाकर एसपी कार्यालय अनुमोदन के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा 1 या 2 दिन में लापता शिक्षक की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की जाएगी। सिटी पुलिस ने इस संबंध में पैम्फलेट जारी किया है।
बता दें कि शासकीय शिक्षक हरिशरण श्रीवास्त ठाकुर बाबा मंदिर के पास गली नंबर 1 में रहते थे, वे 28 मई से लापता हो गए हैं। ग्वालियर पड़ाव पुल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दर्शन की कह कर निकले थे। 6 दिन बाद भी शिक्षक का अता पता नहीं है।
शिक्षक के बेटे के मोबाइल पर अगले ही दिन एक एसएमएस आया था जिसमें 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस द्वारा पिछले 1 सप्ताह से मशक्कत जारी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। पुलिस ने शिक्षक का पता बताने वाले को इनाम की घोषणा की है।
थाना प्रभारी जबरा विनायक शुक्ला का कहना है कि बीते 3 दिन पहले लापता शिक्षक की लोकेशन ग्वालियर नाका चंद्रबदनी स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पर मिली थी।। सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक उक्त इलाके में दिखाई दिया था। इसके बाद से उसकी जानकारी नहीं लग पाई है। अब शिक्षक का पता देने वाले व्यक्ति को ईनाम देने की घोषणा की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









