विश्व साइकिल दिवस पर साईकिल रैली का हुआ आयोजन

Jun 03 2022

ग्वालियर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ फिट इंडिया का संदेश देने के उद्देश्य को लेकर ग्वालियर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली मे जहाँ भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान, श्रीराम काँलेज के शिक्षकगण सहित 100 से अधिक छात्र-छात्रायो ने अपनी सहभागिता दी तो वही शहर के विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्य सहीत साइकिलिस्ट व हर उम्र के लोगो ने बडी संख्या मे उत्साह के साथ इस साइकिल रैली में भाग लिया।
साइकिल रैली को निगमायुक्त किशोर कन्याल व स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर नें हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह साईकल रैली बीएसएनएल साईकल डॉक स्टेशन सिटी सेंटर से शुरू होकर वीसी बंगला, गांधी रोड, होटल तानसेन होते हुए वापस बीएसएनएल साइकिल डॉक स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न हुई। 
इस अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल नें बताया कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही इसके साथ ही यदि हम अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए वाहन को छोड़कर नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करते हैं तो यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक नियमित रूप से साइकिलिंग करने की आदत डालनी चाहिए। 
वही ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी नागरिकों के साथ मिलकर शहर को साइकल फ्ऱेंडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में आम लोगो में साइकिल चलाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा रुझान बढे साथ ही शहर में साइकिल चलाने को लेकर एक अच्छा माहौल और सुविधाओ में इजाफा हो उसके लिये ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा हर संभव कोशिस की जायेगी। विश्व साइकिल दिवस पर श्रीमती माथुर ने सभी से अपील की आज की व्यस्त दिनचर्या और अस्वस्थ जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वस्थ्य जीवनशैली के लिये साइकिलिंग को अपनी दैनिक दिनचर्या मे शामिल करना चाहिये। इस अवसर पर रैली में शामिल होने वाले सदस्यों को अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।