भक्तों ने रेल्वे स्टेशन पर हजारों यात्रियों को पिलाया छाछ व शरबत

Jun 02 2022

ग्वालियर। विगत महीने से चलाए जा रहे शर्बत सेवा अभियान में डीडी नगर, पिंटो पार्क,मुरार, हजीरा महाराज बाड़े, आनंद नगर, बहोड़ापुर बड़ा गांव, गोले का मंदिर, भिंड रोड के पश्चात विराट शरबत सेवा अभियान रेलवे स्टेशन पर चलाया। करीब 5घंटे ट्रेनों में आते जाते यात्रियों में दो हजार लीटर गुलाब, पलाश शरबत एवम छाछ का निशुल्क वितरण किया गया। रेल्वे स्टेशन पर सेवा का शुभारंभ शैलेंद्र सिंह कुशवाह निरीक्षक आर्थिक अपराध शाखा ग्वालियर सतेंद्र सिंह तोमर, रामलखन शर्मा द्वारा शरबत पिलाकर किया गया और स्वयं पूरे समय उपस्थित रहकर पूरे भाव से सेवा भी की। दौड़-दौड़ कर सेवा करते सेवादार साधकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शरबत सेवा अभियान अर्जुन भाई एवं नरेश भाई के कुशल मार्गदर्शन में पूरे शहर भर में चलाई जा रही है। जोकि पूरे जून माह तक चलाए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन पर चलाए सराहनीय पुनीत शरबत सेवा में विशेष रूप से शामिल होने वाले दर्जनों सेवादारों में बीआर नामदेव, सुदामा लाल पाल, अशोक राजपूत, लक्ष्मण शर्मा, प्रधान भदौरिया, सूरज सिकरवार, आदित्य भदौरिया, बीपीएस सेंगर, संजीव जाट, हिमांशु, गोविंद राठौर, मनीष तोमर, कल्पना शर्मा, कौशल्या रायकवार, सरोज शर्मा, पुष्पा पाठक, लाली भदौरिया, शोभा राजावत, लता बहन, सलोनी रामानी, बबिता जसेजा, उर्मिला सोनी इत्यादि थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।