पुलिस ने महिला व पुरूष तस्कर के पास से 2लाख 70 हजार का गांजा बरामद किया
Jun 02 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि महिला व पुरूष गांजा तस्कर ट्रेन से उतरकर बैग में गांजा लिये वीडियो कोच बस स्टेण्ड झांसी रोड के गेटनं. 2 के पास बैठे हैं। सूचनापर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। एएसपी अपराध द्वाराएएसपी मृगाखी डेका से समन्वय स्थापित करते हुए थाना झांसी रोड पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकडऩे हेतु निर्देष किया गया।
वरिष्ठअधिकारियों द्वारादियेगयेनिर्देशानुसारसीएसपीविष्वविद्यालय श्रीरत्नेषतोमरके मार्गदर्शनमें
थाना प्रभारी झांसीरोड संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान झांसी रोड स्थित वीडियोकोच बस स्टेण्ड पर सूचना की तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को वीडियोकोच बस स्टेण्ड के गेटनं. 2 के पास एक पुरूष व एक महिला बैग लिये हुए बैठे दिखे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध महिला व पुरूष द्वारा भागने का प्रयास किया गया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्धों को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया, पूछताछ करने पर उन्होने अपने आपको रमनगुढ़ा, गुनपुर टाउन जिला रायगढ़ा (उड़ीसा) का रहने वाला बताया।
उक्त पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति के पास मिले तीनो ंबैगों की तलाशी लेने पर दो बैग में गांजा भरा मिला, महिला के बैग की तलाषी लेने पर उसके पास मिले तीन बैगों में से एक बैग में गांजा भरा हुआ मिला, तौल करने पर महिला व पुरूष के पास से मिले तीनों बैग में कुल 27 किलो 800 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रूपये का आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया।
थाना झांसीरोड में पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज किया गया है। पकड़े गये दोनों गांजा तस्करों ने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से ग्वालियर गांजा लाये थे रेल्वे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से वह वीडियं कोच बस स्टेण्ड पर आ गये थे और गांजा बैचने के लिये स्थानीय खरीददार की तलाष कर रहे थे तभी पुलिस द्वारा उन्हेे मय गंाजे के पकड़ लिया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









