कार घाटीगांव के पास ट्रक में घुसी- महिला सहित तीन लोगों की मौत, एक घायल
Jun 02 2022
ग्वालियर। घाटीगांव थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर गत देर रात को भोपाल से ग्वालियर आ रहे डायरेक्ट्रेट आफ टेलीकाम के अफसर मनोज व उनके स्वजनों की वेगरआर कार ट्रक में घुस गई। जिससे मनोज की मां, भाई व फफेरे भाई की मौत हो गई। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मनोज को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक मयूर मार्केट थाटीपुर निवासी डायरेक्ट्रेट आफ टेलीकाम के अफसर मनोज बंसल अपनी मां 70 वर्षीय विद्यादेवी, भाई भगवती व फुफेरे भाई अशोक के साथ गत देर रात को भोपाल से ग्वालियर आ रहे थे। जब कार घाटीगांव के पास हाइवे पर थी तो वह एक ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि मनोज की मां विद्यादेवी, भागवती व अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और घायल मनोज व हादसे में मृत हुए स्वजनो को ग्वालियर अस्पताल भेजा। मनोज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार ट्रक में जा घुसी, लेकिन इस दौरान कार कौन चला रहा था और हादसा किस वजह से हुआ। यह बात सामने नहीं आई है। क्योंकि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और मनोज गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हादसा किन परिस्थतियों में हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मनोज के स्वजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। पुलिस मृतकों का पीएम करा रही है।
एएसआई थाना घाटीगांव लालाराम शर्मा ने बताया कि गत देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कार और ट्रक में एसीडेंट हुआ है। भोपाल से ग्वालियर वापस आ रहे थे। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है, एक की हालत गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है ट्रक को जत कर लिया है ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









