ट्रेन से गिरा, हाथ और पैर टूटे, झपकी लगने से हुआ हादसा

Jun 01 2022

ग्वालियर। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे युवक की झपकी लगी तो वह नीचे जा गिरा। घटना आंतरी थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब सात किलोमीटर की सर्चिंग के बाद घायल पुलिस को मिला है। युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर जांच में पता चला है कि युवक के हाथ और पैर दोनों टूट गए है। 
आंतरी थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया है। मामले का पता चलते ही आरक्षक प्रवीण सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में जुट गई। करीब सात किलोमीटर की सर्चिंग के बाद घायल पुलिस को मिला। जिसे पुलिस वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच में पता चला कि घायल का नाम अनिल यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी टिकमगढ़ है और वह काम की तलाश में ग्वालियर आ रहा था। ट्रैन में जगह नहीं मिलने पर वह पायदान पर बैठ गया और हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और परिजन ग्वालियर के लिए रवाना हो गए है।