मुख्यमंत्री को बदलने एक सैकड़ा सेवकों ने किए हनुमान चालीसा का पाठ

Jun 01 2022

ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोल पाड़ा पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार एक सैकड़ा सेवकों ने प्रभु हनुमान महाराज से प्रार्थना करते हुए असंख्य हनुमान चालीसा के पाठ किए। उन्होंने हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जिस वर्ग से आते हैं, उस वर्ग को आरक्षण दिलाने के लिए इस हद तक प्रयास किए, जिससे प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं। प्रतियोगी छात्र-छात्राए परीक्षाये देकर बैठे हुए हैं सरकारी विभागों में पद खाली हैंं।  निकाय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के लिए तीसरी बार आरक्षित पर्चियां डाली गई है। इच्छुक प्रत्याशी आरक्षित होने के पश्चात तैयारी करता रहा और निराश होता रहा।
प्रदेश के मुखिया जिस वर्ग से आते हैं केवल उसी वर्ग ने उन्हें  प्रदेश का मुखिया नहीं बनाया है। जिस पद पर वह हैं उन्हें सभी के हित व सभी वर्गो के लिए कार्य और प्रयास करना चाहिए। कितने वर्षों से वह प्रदेश के मुखिया हैं उन्होंने ऐसे कार्य क्यों नहीं किए जिससे आरक्षण की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। आजादी के 75 साल बाद भी हमारे प्रदेश के मुखिया आरक्षण की बैसाखी पर चल रहे हैं। 
मंदिर के सेवकों द्वारा मुख्यमंत्री बदलने के लिए हनुमान जी महाराज से गुहार लगाई है। हर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में इसी तरह सेवक हनुमान चालीसा के पाठ करेंगे, और यह जब तक जारी रहेंगे तब तक शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुखिया पद से नहीं हट जाते हैं। चालीसा पाठ करने वाला में प्रमुख रूप से किशन सिंह तोमर, संजय जैन, श्याम कुमार शर्मा, राहुल महेश्वरी, सुरेश गोयल, यशपाल सिंह तोमर, दाताराम बाथम, कमल किशोर श्रीवास्तव, राज परेता, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, श्याम पचौरी, विजेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सोनू अग्रवाल, अनुज प्रताप सिंह चौहान,  मनीष पचौरी, नीलेश  तिवारी आदि उपस्थित रहे।