डीबी सिटी के रहवासियों ने एसडीएम से की मुलाकात- नहीं होगी मूलभूत सुविधाओं में कटौती
Jun 01 2022
ग्वालियर। सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित शहर की डीबी सिटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर चल रहे विवाद के बीच रहवासियों ने एसडीएम सीबी प्रसाद से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उधर बीते रोज हुए हंगामे के बाद बिल्डर मयंक गर्ग भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना पक्ष रखा। बातचीत के दौरान इस बात की सहमति बनी कि जो रहवासी मेंटेनेंस शुल्क नहीं दे रहे हैं, उनके बदले में अन्य रहवासियों की मूलभूत सुविधाओं में कटौती नहीं की जाए। इसके अलावा इस टाउनशिप के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी को हस्तांतरित करने के लिए एसडीएम ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता को जांच के आदेश दिए हैं।
डीबी सिटी के 300 फ्लैटों की बिजली अचानक काट दी गई थी। इसके चलते कई लोग लिफ्ट में ही बंद हो गए थे। पहले रहवासियों को लगा कि किसी फाल्ट की वजह से बिजली गुल हुई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ पुराने रहवासियों द्वारा मेंटेनेंस शुल्क अदा नहीं करने के कारण बाकी लोगों की बिजली भी बंद कर दी गई है। ऐसे में रहवासियों ने हंगामा कर दिया और सचिन तेंदुलकर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दखल देकर मामले को शांत कराया और प्रशासनिक अफसरों से बात कर बिजली व्यवस्था बहाल कराई। यह रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे।
अचानक बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। बिजली गुल होने के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि सवा रुपये फीट के हिसाब से बिल्डर संधारण शुल्क ले रहा है। टू-बीएचके के मासिक 1800 रुपये, थ्री-बीएचके के मासिक 2400 रुपये संधारण शुल्क बतौर लिए जा रहे हैं। सभी समय से यह शुल्क दे रहे हैं, इसके बाद भी बिल्डर मनमानी कर परेशान कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









