बापू भक्तों ने आनंद नगर में निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Jun 01 2022

ग्वालियर। सोमवती अमावस्या पर्व पर आनंद नगर में भव्य हरिनाम प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। व्यास पीठ पर चलित वाहन में विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर जगह-जगह भक्तो द्वारा माल्यार्पण पुष्प वर्षा जल फल मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया। हरिनाम संकीर्तन और गुरुभक्ति से भरे भजनों पर साधक भक्तों ने खूब नृत्य कर आनंद लिया। हरिनाम प्रभात फेरी आनंद नगर नवग्रह मंदिर से शुरू हो कर बहोडापुर एबी सेक्टर आनंद नगर चौराहे होकर वापिस मंदिर पर समाप्त हुई।
हरिनाम प्रभात फेरी में आश्रम के नरेश भाई, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, सीबी शर्मा, दिलीप हंदवानी, हरीश डींगरा, राघवेंद्र शर्मा, सुरेश प्रजापति, मुकेश बंसल, गोविंद राठौर, हिमांशु नागपाल, सावित्री मिश्रा, कुसुम चंदेल, अंजू भटनागर इत्यादि रहे।