युवा ही देश का भविष्य है-राजेश दंडोतिया

Jun 01 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा युवाओं को साइबर क्राइम से बचाने हेतु एक संगोष्ठी गोला का मन्दिर पर की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्वालियर शहर को साइबर क्राइम मुक्त करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश दंडोतिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच ग्वालियर थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की युवा ही देश का भविष्य है। तथा उसको साइबर अपराध करने एवं इससे बचाव भी पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस हमेशा युवाओं को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करती रही है। साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को साइबर अपराध क्या है यह किस प्रकार हमारे शहर में फैल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार सोशल मीडिया पर कार्य करते है, किस बात से बचाब करना है, एवं उन्होंने बताया की किस प्रकार मोबाइल द्वारा धोखाधड़ी होती है। इस विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शहर की साइबर सेल प्रभारी श्रीमती रजनी रघुवंशी उपस्थित थी। उन्होंने उद्बोधन मैं बताया की किस प्रकार आजकल ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से लोग धोखाधड़ी कर रहे है। एवं लोग फोन करके ओटीपी मांगते है। इस विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर क्राइम को बिस्तरपूर्वक बताया। कार्यक्रम में संस्था के डॉ केके दीक्षित ने अपने उद्बोधन में सभी युवाओं के अधिकारों पर चर्चा की। 
संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने अपने उद्बोधन में संस्था की सभी गतिविधियों से अवगत कराया एवं उन्होंने स्किल डेवलपमेंट पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया तथा आभार भूपेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में केपी सिंह यादव, श्रीमती गीता सूर्यवंशी, पंकज अग्रवाल, स्वाति तोमर, शैलेन्द्र शर्मा एवं समस्त पैरामेडिकल छात्र आदि उपस्थित रहे।