पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Jun 01 2022

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर एएसपी शहर दक्षिण श्रीमती मृगाखी डेका के साथ रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ  उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी, जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहरनिकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअमित सांघी ने सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मियों को स्मृतिचिन्ह, शॉल व नारियलभेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की, और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण इस प्रकार हैं:-उनि चन्द्रषेखर त्रिपाठी, उनि सुद्धूराम, उनि विजयपाल सिंह जाट, उनि विनोद शर्मा, उनि रामप्रकाषइंदौरिया, सउनि मोहन सिंह जादौन, सउनि इंद्रवीर सिंह कुषवाह, सउनि रामलखन सिंह चौहान, सउनि अजेन्द्रपाल राठौर, सउनि मर्दान सिंह तोमर, प्रआर जोरो मइक्का, प्रआर मंगलप्रसाद शर्मा, प्रआर रामाज्ञा पाराषर।