फैशन शो में 7 राउंड में 18 मॉडलों ने रेम्प पर किया कैटवॉक
Jun 01 2022
ग्वालियर। जीडीसीए एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फैशन शो में जेडी फैशन इंस्टीट्यूट के प्रोफेशनल मॉडलों ने रेम्प पर कैटवॉक किया, और डिजाइनर ड्रेस में कैटवॉक करते हुए मंच पर नजर आये। आयोजन की जानकारी देते हुए संजय क_ल ने बताया कि इस फैशन शो के 7 डिजाइनर ड्रेस राउंड पर मॉडलों ने कैटवॉक किया। इसमें फस्र्ट डिजाइनर राउंड की डिजाइनर श्रेया दंडोतिया, द्वितीय राउंड डिजाइनर हेम कुमार जैन, तृतीय राउंड डिजाइनर उत्कर्षा गुप्ता, चतुर्थ राउंड डिजाइनर गौरी कलेक्शन, पांचवां राउंड डिजाइनर सुविधा पोतनीस, छटवां राउंड डिजाइनर, सातवां राउंड डिजाइनर कृति एंड जूही थी। इस फैशन शो में ट्रेडिशनल मेल फीमेल साड़ी राउंड, लहंगा कलेक्शन, समर ड्रेस गाऊन कलेक्शन, कॉकटेल ड्रेस का प्रर्दशन कैटवॉक पर किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रशांत मेहता अध्यक्ष जीडीसीए, अध्यक्षता संजय आहूजा सचिव जीडीसीए ने की। आयोजन के अंत में सभी मॉडलों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जेडी फैशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मनोज बंसल को भी सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









