विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ड्राइंग कंपटीशन प्रतियोगिता में एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया
May 31 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डाइंग प्रतियोगिता डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित की गई। इस आयोजन को तीन विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया था। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग रहें। वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी शामिल हूये, वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी शामिल हो सकें, एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनको तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर चित्रांकन बनाना था। ड्राइंग शीट पर प्रतियोगी को अपना नाम और उम्र लिखना अनिवार्य था।
विजेता एवम् उपविजेता इस प्रकार है
वर्ग ए में प्रथम पुरस्कार ईशा प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार मानवी कोरी, तृतीय पुरस्कार धानी भारद्वाज, सांत्वना पुरस्कार दृष्टि चाचोलिया एवं ऐश्वर्या गुप्ता, हरदिका रेनवाल, दक्ष कुशवाह। वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार वैष्णवी प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार उन्नति गर्ग, तृतीय पुरस्कार नवीन वर्मा, सांत्वना पुरस्कार चेरी शिवहरे, निशी दुलारिया, तनिषा रेनवाल, दिव्यांश कुशवाह, वर्ग सी में प्रथम पुरस्कार जान्हवी सिंह, द्वितीय पुरस्कार, प्रियांशी यादव, तृतीय पुरस्कार अमृता धाकड,़ सांत्वना पुरस्कार जानवी दीवान, गायत्री पनडालिया को दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









