लोकमाता अहिल्याबाई की जंयती पर प्रतिमा का पंचामृत के अभिषेक कर वाहन रैली निकली

May 31 2022

ग्वालियर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जंयती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह 7:30 बजे पाल-बघेल समाज ने पाल-युवा मंच के तत्वाधान में मांढरे की माता के नीचे स्थित देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का अभिषेक किया। और समाज ने देवी अहिल्या के बाई के बताये जनहित व लोककल्याणकारी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उधर शाम तीन बजे से अहिल्याबाई की जयंती पर वाहन निकालकर प्रसाद वितरण करने के साथ शीतल जल की प्याऊ लगाईं गई।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 297 वी जयंती के उपलक्ष्य मे मंगलवार को दोपहर 3 बजे विशाल वाहन रैली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुरार रामलीला मैदान से होका विभिन्न मार्गों से बारादरी चौराहा, थाटीपुर ,पड़ाव पुल, इंदरगंज होते हुए थीमरोड, जयारोग्य चौराहे पर मां अहिल्याबाई चौक पर समापन हुआ। इस बीच में विभिन्न समाजसेवी एवं राजनीतिक लोगों द्वारा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारादरी चौराहे पर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, अरविंद शर्मा ्रद्वारा स्वागत किया गया। शहीद गेट पर घोसीपुरा बघेल समाज द्वारा स्वागत किया गया, ठाटीपुर में मंत्री भारत सिंह कुशवाह के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। फूलबाग चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा स्वागत किया गया, थीम रोड पर ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार के द्वारा स्वागत किया गया। यह जानकारी अशोक पाल, राकेश, चौधरी एवं धीरू पाल, डॉ राजेंद्र पाल, सरदार सिंह बघेल, धर्मेंद्र सिंह निगोते, केदार पाल, दिनेश बघेल, गजेंद्र बघेल, गिर्राज पहलवान, सुरेंद्र सिंह बघेल ने दी।