पुलिस ने लोडिंग वाहन से तस्कर को 44 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

May 31 2022

ग्वालियर। पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक तस्कर लोडिंग वाहन में अवैध शराब भरकर टेकनपुर से ग्वालियर की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एएसपी अपराध राजेश दण्डोतिया को उक्त सूचना पर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी अपराध द्वारा एएसपी मृगाखी डेका के साथ समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना झांसीरोड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव तथा थाना प्रभारी झांसीरोड़ संजीवनयन शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना झांसीरोड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा विक्की फैक्ट्री रेल्वेपुल के पास चैकिंग प्रारंभ कर दी। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन आता दिखा, जिसने पुलिस चैकिंग को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लोडिंग वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से मैक्डॉवलनं. 1 शराब की 44 पेटियां कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई। पकड़े गये तस्कर से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उक्त शराब को टेकनपुर से ग्वालियर बैचने के लिये ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर के खिलाफ  थाना झांसीरोड़ में धारा 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर उससे शराब डिलेवरी करने के स्थान व डिलेवरी लेने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।