कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही
May 31 2022
ग्वालियर। आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अति.पुलिस महानिदेषक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देश पर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअमित सांघी ेके मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के शहर व देहात क्षेत्र में कांबिग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी यातायात अभिनव चौकसे, एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका, एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एएसपी राजेश डण्डौतिया, एएसपी जयराज कुबेरतथा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंगगश्त का जायजा लिया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंगगश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।
पुलिस द्वारा विगत कई दिनों के ग्वालियर जिले में अवैध मादकपदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं हत्या जैसीगंभीर बारदात को अंजाम देने वालों तथा अपराध कारित करने के बाद फरार ईनामी बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाशों की चैकिंग की गई। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।
पुलिस की इस कार्यवाही से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गलीमौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। इस दौरान शहर क्षेत्र में 85 गिरफ्तारी वारंट, 59 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 132गुण्डा एवं 149 हिस्ट्रीशीटरों की उनके घर जाकर चैकिंग की गई। देहात क्षेत्र में 16 गिरफ्तारी वारंट, 10 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 50 गुण्डा एवं 45 हिस्ट्रीशीटरों की चैकिंग की गई। इस प्रकार ग्वालियर जिले में कुल101 गिरफ्तारी वारंट, 69 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 182गुण्डा एवं 194हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया।
एसएसपी ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गश्त करायी गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, इस दौरान जो गुण्डा/बदमाश घर पर मिला उसे कड़ी हिदायत भी दी गई तथा जो नहीं मिला उसकी जानकारी उसके परिवारजनों से ली गई। पुलिस टीमों द्वारा गश्त के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध शराब की तस्करी करने वाले 33 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 18 सटोरियों तथा जुआ के 6 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा। इन सभी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एवं अवैध हथियार रखने वाले 8 बदमाशों पर कार्यवाही करते उन पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चैक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









