पुलिस ने सायबर काईम अवेयनेस प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचाव की जानकारी दी

May 31 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर चलाये जा रहे ''सायबर काईम अवेयनेसÓÓ प्रोग्राम के तहत  विक्रांत कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये सायबर काईम से रोकथाम विषय पर एक सेमीनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार का प्रारंभ एएसपी राजेष डण्डौतिया द्वारा किया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सायबर सेल की टीम द्वारा सायबर क्राईम की परिभाषा तथा ठगों द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन ठगी के तरीकों से भी अवगत कराया, इसके साथ ही उन्हे इनसे बचाब के तरीके भी समझाएं। सेमीनार में उपस्थित सायबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी को फायनेंषियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉव फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोषल मीडिया फ्रॉड, स्टॉकिंग, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में विस्तृत व्याख्यान दिया गया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देष्य आने वाली पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णत: रोकलगाई जा सके।
सेमीनार में एएसपी अपराध के साथ-साथ थाना प्रभारी बिजौली केपीएस यादव, प्रभारी सायबर सेल रजनीरघुवंषी, केपी यादव तथा विक्रांत कॉलेज के विक्रांत सिंह राठौर प्रोफेसर आनंद सिंह विसेन, तरूण भल्ला, प्राफेसर प्राजक्ता देशपाण्डे मौजूद रहे।