नवतपा के छठवें दिन पारा फुल स्पीड में
May 30 2022
ग्वालियर। नवतपा के छठवें दिन सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर तीखे कर रख़े हैं। नवतपा शुरू होते ही अंचल के मौसम में रोजाना ही धूप-बादल और बारिश का तड़का भी लग रहा है। सोमवार को नवतपा के छठवें दिन भी सुबह से ही सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलने के साथ ही चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा दिन चढऩे के साथ ही सूरज की तपिश की जुगलबंदी के साथ मिलकर शरीर को चुभती दिखी।
दिन चढऩे के साथ ही बादलों की ओट से बाहर निकले सूरज की तपिश ने घरों के बाहर निकले लोगों को गर्मी से जमकर परेशान किया। पारा बढ़ते ही पारा सुबह बारह बजे ही 41 पहुंचते ही शरीर से पसीना टपकता दिखा। मौसम के बदले तेवर देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









