पत्नी ने की पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा

May 30 2022

ग्वालियर। शनि जयंती और सोमवती अमावस्या का महायोग आज है। इसके साथ ही बट सावित्री व्रत इसी दिन है। सोमवती अमावस्या इस साल की आखिरी है। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य किया। वहीं इस दिन शनि देव का जेठ अमावस्या के दिन हुआ था इसलिए शनिदेव की जयंती भी मनाई जा रही है इस बार शनि जयंती और सोमवती अमावस्या के महासंयोग के साथ दो खास योग भी भी बने हैं। इसके साथ ही शिव जी को समर्पित होने के कारण सोमवती अमावस्या का अपना खास महत्व होता है इस दिन सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए बट सावित्री व्रत करती है। वहीं पुरुष वर्ग सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष का पूजन करते हैं एवं अपने पितरों को जल देकर उन्हें तृप्त करते हैं।