भदौरिया परिवार के तीनों बच्चों ने बढ़ाया गांव का गौरव, पंजा लड़ाने जायेंगे हैदराबाद
May 30 2022
ग्वालियर। मेहगांव के ग्राम हरीक्षागढ़ी में भदौरिया परिवार के तीनों बच्चों ने न केवल अपने पिता का नाम रोशन किया बल्कि अपने गांव का भी मान बढ़ाया है। हैदराबाद के गोच्चीवाली स्टेडियम में होने वाली नेशनल आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में इन तीनों बच्चों का चयन हुआ है।
जिला पंजा कुश्ती के अध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने बताया कि 1 जून से 6 जून तक होने वाली इस चैम्पियनशिप में ग्राम हरीक्षागढ़ी के धर्मेन्द्र भदौरिया की बेटी पूजा भदौरिया 50 किलोग्राम, बेटा राज भदौरिया 70 किलोग्राम, और भरत भदौरिया 60 किलोग्राम वर्ग में अपना स्थान बनाकर नेशनल आर्म रेसलिंग के लिए क्वालीफाइड किया है। इस चैम्पियनशिप में 25 राज्यों के 900 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस चैम्पियनशिप में जो भी खिलाड़ी विजेता होगा। उसे अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली वल्र्ड चेम्पियनशिप टर्की में भाग लेने का मौका मिलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









