पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 जुआरियों को 3.50 नगदी के साथ पकड़ा
May 30 2022
ग्वालियर। आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, जुआ-सट्टा तथा अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत ऑरेंज सिटी के पास खुले मैदान में काफी संख्या में जुआरी एकत्रित होकर हार-जीत पर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी राजेश डण्डोतिया व एएसपी मृगाखी डेका से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना सिरोल को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी सिरोल गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीमों को मुखबिर के बताये स्थान ऑरेंज सिटी के पास भेजा गया तो पुलिस टीम को ऑरेंज सिटी के पास खाली मैदान में काफी संख्या में जुआरी एकत्रित होकर हार-जीत पर जुआ खेलते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई और उनके द्वारा वहां से भागने का प्रयास किया गया। लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर हार-जीत पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को मौके से धरदबोचा। पकड़े गये जुआरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 3 लाख 50 हजार रूपये नगद, 12 मोबाइल तथा 10 ताश की गड्डी जप्त की गई, इसके अलावा पकड़े गये जुआरियों के पास से एक क्रेटा कार, एक स्विफ्ट कार, चार मोटर सायकिल भी जप्त की गई। पकड़े गये जुआरियों ने पूछताछ में बताया कि मुरैना का रहने वाला एक व्यक्ति जुआ-सट्टा खिलाता है। पकड़े गये सभी 13 जुआरियों के विरूद्ध थाना सिरोल में जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









