पुलिसकर्मियों के इलाज के लिय मेडिकल कैम्प का आयोजन हुआ

May 29 2022

ग्वालियर। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देष पर नगर पुलिस अधीक्षक मुरार कार्यालय परिसर में पुलिस स्टॉफ के लिय ेमेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैम्प का आयोजन नगर पुलिस अधीक्षक मुरार ऋषिकेष मीणा के मार्गदर्षन तथा सिविल सर्जन ग्वालियर डॉ. आरके शर्मा एवं डॉ. आलोक पुरोहित के सहयोग से किया गया। इस कैम्प का आयोजन प्रात: 9 से 11 बजे तक किया गया। इस मेडिकल कैम्प में जिला अस्पताल मुरार के आँख, नाक, कान, गला, दाँत रोग विषेषज्ञों द्वारा कैम्प में आये 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का नि:षुल्क चैक-अपकर उनको आवष्यक स्वास्थ्य परामर्ष देकर उनको दवा का वितरण भी गया। इस कैम्प में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नि:षुल्क डायबिटीज, सीबीसी, लिपिड एलएफटी आदि जांचें भी की गई।
 एसएसपी अमित सांघी द्वारा स्वयं मेडीकल कैम्प में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के लिये आयोजित नि:षुल्क मेडीकल चैकअप कैम्प की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी डॉक्टर, चिकित्साकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएसपी मुरार ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वस्थ्य षिविरों का आयोजन होता रहे, साथ ही स्वास्थ्य षिविर में यदि किसी पुलिसकर्मी को जांच के दौरान कोई गंभीर बीमारी होना पता चलता है तो विभाग द्वारा उसके बेहतर इलाज हेतु उसकी हर संभव मदद भी की जाएगी। सीएसपी मुरार द्वारा कैम्प आयोज कों व डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया।
उक्त मेडिकल कैम्प में जिला अस्पताल मुरार के मेडिकल स्पेषलिस्ट डॉ. मृदुल सक्सेना, डॉ. विनोद बाथम, नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. गजराज सिंह गुर्जर व उनकी टीम, नाक/कान/गला विषेषज्ञ डॉ. हरिसिंह कुषवाह व उनकी टीम, दंत रोग विषेषज्ञ डॉ. प्रियंका देवडिया, जिला अस्पताल मुरार की पैथोलॉजिकल टीम का स्टॉफ उपस्थित रहा।