हमारे जीवन में पक्षियों का अत्यधिक महत्व-राज चड्डा
May 29 2022
ग्वालियर। हमारे जीवन में पक्षियों का अत्यधिक महत्व है। जिस दिन दुनिया में परिंदे नहीं बचेंगे, दुनिया समाप्ति की ओर अग्रसर हो जाएगी। क्योंकि जो विशाल वृक्ष, जंगल आप देख रहे हैं, यह हमने या हमारे पूर्वजों ने नहीं लगाए हैं। बल्कि इन्हीं पक्षियों ने लगाए हैं। जिनसे हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। यह बात दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के संयोजक राज चड्डा ने समूह के सदस्यों के साथ भक्तिमय वातावरण में श्रीराम शरणम के भक्तों को अचलेश्वर मंदिर के निकट स्थित महादाजी सिंधिया चौराहे पर पक्षियों के दाना पानी हेतु नि:शुल्क सकोरे वितरण करते हुए कही।
श्री चड्डा ने कहा बेहद सुंदर और रंग-बिरंगे पक्षी अपनी चहचाहट से हमारी दुनिया को खूबसूरत बनाए हुए हैं। और हमें परस्पर मिल जुल कर रहना सिखाते हैं। पक्षी हमारे मित्र बनना चाहते हैं। बस जरूरत है तो कुछ सकारात्मक कदम आगे बढ़ाने की। क्योंकि भीषण गर्मी में पक्षी प्यासे मर रहे हैं। उनके प्राण पखेरू और अप्रत्यक्ष रूप से अपने प्राण पखेरू बचाने के लिए हमें उन्हें प्रतिदिन उचित स्थान पर दाना-पानी उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा पिछले 10 सालों की मेहनत और आप सभी के साथ का परिणाम है कि विलुप्त होती गौरैया क्षेत्र में फिर से दिखाई देने लगी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









