स्कूटी पर अवैध अंग्रेजी शराब बेचते तीन डिलीवरी बॉय को 42 बॉटल के साथ गिरफ्तार

May 29 2022

ग्वालियर। पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी  को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत श्मशान घाट के पास कुछ लोग स्कूटी पर अवैध शराब लेकर बैचने के लिये घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एएसपी राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
क्राईम ब्रांच निरीक्षक संतोष यादव तथा थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान श्मशान घाट के पास भेजा गया। श्मशान घाट के पास पुलिस टीम को दो स्कूटी लिये हुए तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर स्कूटी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तीनों संदिग्धों व स्कूटी की तलाशी लेने पर एक के पास स्कूटी पर रखे ब्राउन रंग के बैग में 18 रायल स्टेज व 4 रायल चैलेंजर्स की अवैध शराब की बॉटल, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल मिला, दूसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक एमआई कम्पनी का मोबाइल तथा 37,250 रूपये नगद जप्त किये गये, इसी प्रकार तीसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नीले रंग का मोबाइल, व दूसरी स्कूटी से 12 बॉटल रॉयल स्टेज एवं 8 बॉटल रायल चैलेंजर्स तथा 1800 रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये तीनों आरोपियों से जप्त शराब दिल्ली व हरियाणा की है। तथा यह लोग डिलेवरी बॉय की तरह अवैध शराब बैचने का काम करते थे। अवैध शराब के संबंध में पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि वह शराब बैचने के लिये स्थानीय एक व्यक्ति से लेकर आते थे। पकड़े गये तीनो डिलीवरी बॉय व शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना थाटीपुर में आवकारी एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।