बड़ा गांव, गोले का मंदिर पर शरबत सेवा अभियान चलाया

May 28 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा विगत महीने से चलाए जा रहे शर्बत सेवा अभियान में महाराज बाड़े, आनंद नगर, बहोड़ा पुर, दीनदयाल नगर, मुरार, हजीरा से सेवादारों का दल बड़ागांव गोले का मंदिर, भिंड रोड पर हजारों प्यासे राहगीरों को गुलाब, पलाश के फूलों से बने हर्बल शरबत पिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
शहर भर में विभिन्न इलाकों में चलाई जा रही शरबत सेवा को जन साधारण सराहनीय कार्य बताकर ग्रीष्म ऋतु में वरदान साबित हो रही है। इसके साथ-साथ पूज्य गुरुदेव का दिव्य ज्ञान हजारों घरों में ऋषि प्रसाद पत्रिका के माध्यम से पहुंचाने की सेवा भी जोर शोर से चल रही है।
सेवा अभियान अर्जुन भाई एवम नरेश भाई की देखरेख में उत्साह पूर्वक संचालित किए जा रहे है। सेवा में विशेष रूप से शामिल होने वालों में बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, हरीश नागपाल, प्रधान भदौरिया, दुर्गेश सिंह हिमांशु, हरीसिंह गुर्जर, सीबी शर्मा, राजू लक्ष्कार, मनीष तोमर, पुष्पा पाठक, लाली भदौरिया, शोभा राजावत, पुष्पा पाल, अनिता नागपाल, सरोज शर्मा  इत्यादि है।