नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रक चालकों एवं क्लीनर्स को एड्स के प्रति किया जागरूक किया

May 28 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा एवं लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स को एचआईव्ही एड्स के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में अंकित प्रजापति उपस्थित थे। उन्होने अपने उदवोदन में सभी इस वीमारी से बचने के वारे में विस्तार पूर्वक बताया।
नाटक का संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा श्रीमती नीलम दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने एचआईव्ही क्या है तथा इससे कैसे बचा जा सकता है। एस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही इसके लक्षणों पर भी चर्चा की। नाटक टीम द्वारा सभी को ट्रक ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स को नाटक करके एक एक स्टेप वाइस एचआईव्ही एड्स के कारणों एवं लक्षणों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के प्रोग्राम अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। साथ ही उन्होंने सभी के स्वास्थ्य पर चर्चा की। नाटक करने वालों में निशा प्रजापति, शिवानी पाल, दीपाली माहोर, सोनम जाटव, सोनिया सिंह, निशा वर्मा, पूजा नरवरिया, निशा माहौर, हर्षलाता पाल, विशाल खन्ना, प्रदीप भटनागर, निशा द्वारा किया गया। साथ ही हस्तक्षेप परियोजना की ओर से मोनू राय, जितेन्द्र शाक्य, सलमान खान, कल्याण रघुवंशी एवं हेमंत सोबरन सिंह का मुख्य योगदान रहा। नाटक के माध्यम से 200 लोगों को जागरूक किया गया।