प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत बांटे गए नि:शुल्क मूंग की दाल के बैग
May 28 2022
ग्वालियर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शहर की सभी सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर प्राथमिक और माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को क्रमश: 10 व 15 किलो के मूंग की दाल के बैग का नि:शुल्क वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितेषी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के 66 लाख छात्र-छात्राओं को मूंग की दाल के बैग नि:शुल्क वितरण किए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करवाना है। यह योजना कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। यह बात वार्ड 53 स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 266 पर निशुल्क मूंग दाल बैग वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शुभम चौधरी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत कर बैग वितरण करते हुए कही।
श्री चौधरी ने कहा इस योजना के माध्यम से बच्चों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे कि बच्चे कुपोषण का शिकार होने से बच सकेंगे। देशभर में लगभग 11.8 करोड़ बच्चे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। भाजपा की सरकार में अब देश के बच्चों को पोषण युक्त भोजन प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा उनको पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में हितग्राही और दुकान संचालक धर्मेंद्र सिंह कौरव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









