शिकायत करने कि लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉॅर्म उपलब्ध कराया

May 28 2022

ग्वालियर। शहर की जनता की सहूलियत के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर एएसपी अभिनव चौकसे के द्वारा यातायात सुधार, ध्वनिप्रदुषण, दुर्घटना, आपदा सहित अवैध शराब, अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले, फरार अपराधी, वारंटियों, जुआ-सट्टा खिलाने वाले बदमाशों एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले असमाजिक तत्वों तथा अन्य कोई भी गतिविधि जो कि जिले का माहौल खराब कर सकती है, की जानकारी देने के लिये ग्वालियर पुलिस द्वारा सोषल मीडिया प्लेटफॉॅर्म उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के अपराध, अपराधियों एवं संदिग्धों के संबंध में सूचना मैसेज, वीडियो व फोटो के जरिए ग्वालियर पुलिस के व्हाट्स, ई-मेल व ट्वीटर अकाउन्ट पर भेज सकते हैं। सूचनाकर्ता द्वारा दी गई सटीक सूचना पर ग्वालियर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी। साथ हीसूचनाकर्ता के नाम व पहचान को पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। प्रतिदिन आने वाली सूचनाओं की मॉनीटरिंग एएसपी अभिनव चौकस (मध्य/यातायात) द्वारा की जाएगी।