रामलीला मैदान में खड़ी कार में आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते एक सट्टेबाज को पकड़ा

May 28 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति पोलो कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट के क्वालीफायर मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने एएसपी राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। एएसपी राजेश डण्डोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकडऩे हेतु लगाया गया।
क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान रामलीला मैदान के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक सफेद रंग की पोलो कार में एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल व लेपटॉप लिये आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से राजस्थान रॉयल्स एवं रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू के बीच खेले जा रहे क्वालिफायर मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये सटोरिए के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे, जिस पर वह कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। 
सटोरिए ने पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह रायल777 एवं बैठ98 की आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक झांसी (उ.प्र.) के एक अंतरराज्जीय बुग्गी द्वारा उसे भेजी जाती है। पकड़े गये सटोरिए की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 लाख 25 हजार रूपये नगद, रेडमी व बीवो कंपनी के 2 मोबाइल एवं डैल कंपनी का लेपटॉप जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में पुलिस टीम को 500 से अधिक क्लांइट, तीस से अधिक आईडी व करोड़ों का हिसाब-किताब भी मिला है। थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त सटोरियाव आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट,109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।