युवाओं को तंबाकू के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक- डॉ पुरोहित
May 27 2022
ग्वालियर। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा मैं एंटी तंबाकू पखवाड़े के अंतर्गत एक कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करने हेतु किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू के प्रति सतर्क करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता के रूप में जिला तंबाकू प्रकोष्ठ नियंत्रण के डॉ आलोक पुरोहित उपस्थित थे। इन्होंने अपने उद्बोधन से सभी युवाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति एवं युवाओं का क्या रोल है इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की तंबाकू कर रहा है। युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ इसके प्रति जागरुक होना अति आवश्यक उन्होंने बताया की धूमपान करना सार्वजनिक स्थान पर करना दंडनीय अपराध है। एवं इस कानून का उलंघन करने वालो पर 200रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है। इन नियमों को विस्तारपूर्वक समझाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मानसेवी सचिव डॉ केके दीक्षित ने की साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को कार्यक्रम के उद्देश्य पर जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया की सभी युवा मिलकर किस प्रकार से शहर में तंबाकू पर रोक लगा सकते है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने सभी युवाओं को आगामी होने वाले पखवाड़े के बारे में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं उन्होंने संस्था की युवा गतिविधियों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। एवं आभार श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज अग्रवाल, श्रीमती गीता सूर्यवंशी एवं कुमारी स्वाति तोमर का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम में कुल 45 युवाओं ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









