बीकाम व बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरू, एक घंटे पहले पहुंचे विद्यार्थी
May 27 2022
ग्वालियर। बीकाम और बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। यह परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे की पाली में आयोजित की गई। विद्यार्थी एक घंटा पहले ही परीक्षा भवन पहुंच गए थे। परीक्षा को लेकर लंबी कतार थी। नई शिक्षा नीते के तहत परीक्षा कराई जा रही है। जीवाजी विश्वविद्याल नई शिक्षा नीति के तहत सबसे पहले परीक्षा कराने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है। परीक्षा नियंत्रक डा एके शर्मा ने परीक्षा सेंटरों पर पेपर व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने के निर्देश दिए थे। और कापी व पेपर पहुंच गए।। इस परीक्षा में करीब 10 हजार विद्यार्थी बैठ रहे हैं। परीक्षा में नकल नहीं हो सके, उसके लिए उडऩ दस्ते बनाकर रवाना किए गए। विवि का उडऩ दस्ता सेंटरों पर औचक छापामार कार्रवाई करेगा। साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने जिले की लीड कालेजों के प्राचार्यों को पूर्व परीक्षाओं की तरह स्नातक परीक्षाओं में भी परीक्षा केंद्रों पर उडऩदस्ते भेजने के निर्देश दिए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा कराई जा रही हैं। नई प्रणाली से परीक्षा होने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आई हैं, हालांकि समय रहते हुए सुधार लिया गया।
एमपीएड थर्ड सेम के परीक्षा फार्म 28 तक भरेंगे
जीवाजी विश्वविदयालय ने एमपीएड थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 28 मई निर्धारित कर दी है। इसके बाद छात्र 31 मई तक लेट फीस के साथ भी फार्म भर पाएंगे। विश्वविद्यालय ने एलएलएम फस्र्ट सेमेस्टर का ड्रग एडिक्शन क्रीमनल जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स विषय के पेपर की तारीख 7 जून कर दी है। पेपर दोपहर 2 से 5 बजे की पाली में होगा। गौरतलब है कि कोविड के कारण बीते दो सालों तक आनलाइन परीक्षाएं कराना पड़ी थी, अब जब कोविड का खतरा कम हुआ तो पुन: आफलाइन परीक्षाएं शुरू कराई गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









