संकल्पों को पूरा करने से ही सफलता मिलती है: नरेंद्र सिंह तोमर

May 26 2022

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में संस्था का अपना महत्व होता है। संस्था के रूप में जब हम सामूहिक संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं तो निश्चित ही सफलता मिलती है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपनी 116 बरस की सफल यात्रा मैं कई आयाम स्थापित किए हैं। यह इसलिए संभव हो सका कि जिन लोगों ने इसकी शुरुआत की उनका संकल्प मजबूत था और उनकी भावना पवित्र थी। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उन सदस्यों को भी याद किया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह समय अधूरे संकल्पों को पूरा करने का है। उन्होंने कहा कि जब हम इन संकल्पों को पूरा करने के लिए जुटेंगे तभी हम आजादी के सौवें बरस में आत्मनिर्भर और न्यू इंडिया बनेगा तथा दुनिया में भारत एक श्रेष्ठ भारत के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय गोयल ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का स्वागत किया साथ ही चेंबर के कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल ने चेंबर के इतिहास के बारे में बताया ही चेम्बर द्वारा किए गए विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इस अवसर पर चेंबर के उपाध्यक्ष पारस जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण आम व्यापारी सहित आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।