पैसे देने बुलाया, मारी गोली, गंभीर हालत में कराया भर्ती
May 26 2022
ग्वालियर। उधारी का पैसा लेने आए किसान को उधारी लेने वालों के बेटों ने जान से मारने के लिए गोली मार दी। समय रहते स्थान बदलने पर गोली किसान के सीने में ना लगते हुए उसके हाथ में लगी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल ने दो भाइयों पर गोली मारने की शिकायत पुलिस से की है।
कुलैथ निवासी भारत सिंह यादव किसान है और कुछ दिन पहले हनुमान चौराहा निवासी श्याम छईया व माधौ छईया से एक जमीन का सौदा साढ़े दस लाख रुपए में तय किया था। जांच कराने पर पता चला कि जमीन में गड़बड़ है तो उन्होंने सौदा करने से इनकार कर दिया और गुरूवार सुबह अपने पैसे लेने आए थे।
किसान जब श्याम और माधौ के घर पर पैसे लेने पहुंचा तो श्याम व माधौ ने उन्हें घर के अंदर बुलाया और जैसे ही वह अंदर पहुंचे, माधौ ने उसे पकड़ लिया और श्याम ने उन पर कट्टे से गोली मार दी। गोली चलाते देखकर भारत सिंह ने खुद को घुमा लिया, जिससे गोली उनके सीने पर ना लगते हुए हाथ में लगी है। गोली मारने के बाद दोनों भाई भाग गऐ। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि इससे पहले श्याम और माधौ ने उन्हें चेक दिए थे जो बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए थे। इसकी शिकायत जब भारत सिंह ने श्याम और माधौ से की तो उन्होंने उन्हें चेक के बदले नगद हिसाब करने के लिए बुलाया था।
इस बारे में थाना प्रभारी जनकगंज आलोक परिहार ने कहा कि पैसों के लेनदेन पर किसान को गोली मारी है, दो भाइयों पर गोली मारने का आरोप है। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









