जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौपा 19 सूत्रीय ज्ञापन

May 26 2022

ग्वालियर। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ शाखा ग्वालियर द्वारा प्रांतीय आव्हान पर गुरूवार को कलेक्टर ग्वालियर को 19सूत्रीय ज्ञापन एकत्रित कर्मचारियों ने सौपा। जिसमें प्रमुख लंबित मांगें केंद्र के समान महंगाई भत्ता, एरियर गृह भाड़ा भत्ता सेवा निवृति आयु 65वर्ष किए जाने संविदा आउट सोर्स कर्मचारियों का नियमित करण और पेंशन बहाली इत्यादि है।
यह जानकारी जिला संयोजक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। जिला शाखा अजय शर्मा टीम में अमित उपमन्यु, जिला कोषाध्यक्ष धनीराम कुशवाह, उपाध्यक्ष इमरान खान ,हेमंत त्रिवेदी,सुरेश कदम,रमाकांत उपाध्यायके अलावा पेंशनर एसोसियेशन के डा प्रीतम सिंह, ओपी अजमेरिया, नंदकिशोर गोश्वामी समेत भारी संख्या में कर्मचारीगण शामिल रहे।