बिल्डिंग में घुसा चोर, पकड़ा, पुलिस को दिया
May 26 2022
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पटेल नगर सूर्या अपार्टमेंट का बताया गया है। चोर एक सूने फ्लैट में ताले चटकाने के बाद वारदात करने की तैयारी में था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। चोर भाग न सके इसलिए उसे रस्सी से बांधकर एक पाइप से बांध दिया। स्थानीय लोगों ने चोर के कुबूल नामा का वीडियो बनाया है। जिसमें वह दो फ्लैट और एक अखबार के दफ्तर वाली बिल्डिंग में घुसना बता रहा है। स्थानीय लोगों ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसएसपी ऑफिस के ठीक पीछे पटेल नगर साइड नंबर-1 में सूने फ्लैट के ताले चोर ने चटका दिए। यह फ्लैट एमिटी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का था। पर वह काफी समय फ्लैट खाली कर चुके थे और उसमें ऑफिस बना रखा था तो चोर को कुछ नहीं मिला। इसी बीच लोगों की चोर पर नजर पड़ी तो वह भाग गया। प्रोफेसर को पता लगा तो वह वहां पहुंच गए। इसी फ्लैट से कुछ दूरी पर सूर्या अपार्टमेंट है। यहां भी एक फ्लैट में चोर ने ताले चटका दिए।
स्थानीय नागरिकों की उस पर नजर चोर पर पड़ गई। लोगों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, तो लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद हाथ बांध दिए। उसे पाइप से बांधकर पुलिस को सूचना दी। पकड़ा गया चोर लक्ष्मण तलैया का राजकुमार है। उसने तीन जगह ताले चटकाना कुबूल किया है। इसमें एक अखबार के ऑफिस के नीचे का गोदाम है।
पकड़े गए चोर का लोगों ने वीडियो भी बनाया है। इसमें वह कह रहा है कि साहब ताला खुला था, इसलिए घुस आया। नशे की लत की बात भी स्वीकार रहा है। उसका कहना है कि वह पैसे होते तो चोरी करता, कोई सामान नहीं उठाता। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष मिश्रा का कहना है कि संदेही को पकड़कर लोगों ने दिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के आधार पर जांच करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









