22 दिन पहले दोस्त ने चाकू से गोदा था, अस्पताल में दम तोड़ा
May 26 2022
ग्वालियर। जनकगंज इलाके में चाकू लगने से घायल हुए युवक ने 22 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे उसके दोस्त ने ही नशे में चाकू से गोदा था। जनकगंज पुलिस ने इस मामले में अब हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। जनकगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि जनकगंज इलाके के रहने वाले शाकिर पुत्र छोटे खान पर उसके दोस्त ईलू जोशी ने 3 मई को चाकू से हमला किया था। उसके पेट और पीठ में चाकू से कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। 22 दिन बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाई है। आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









