पेट्रोल पंप बंद का दिखा मिला-जुला असर, ज्यादातर खुले रहे, कुछ हुए बंद
May 26 2022
ग्वालियर। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (मप्र) के तत्वावधान में गत दिवस शाम 7 से रात 9 बजे तक 2 घंटे का बंद घोषित किया गया था। जिसका मिला-जुला असर देखने को मिला। आह्वान पर शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंप संचालकों ने अमल नहीं किया।
फूलबाग चौराहा, पड़ाव और किला गेट रोड स्थित पेट्रोल पंप समेत शहर के कई पेट्रोल पंपों पर शाम 7 बजे के बाद भी पेट्रोल-डीजल भरा जा रहा था। वहीं सनातन धर्म मंदिर स्थित पेट्रोल पंप समेत कुछ पेट्रोल पंप शाम 7 बजे के बाद बंद भी रहे। शहर के कुछ पेट्रोल पंप खुले हुए थे, जिन्हें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाद में फोन करके बंद करवाया।
दरअसल एक्साइज ड्यूटी घटने से जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आई है, जिससे जनता को थोड़ी राहत मिली है। वहीं प्रदेश के पेट्रोल-पंप संचालक अचानक टैक्स घट जाने के कारण घाटा होने की बात कह रहे हैं।
पंप संचालक एवं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव अमित सेठी का कहना है कि दीपावली के बाद अब दूसरी बार एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है। जबकि पंप संचालक पहले से पेट्रोल-डीजल स्टोर रखता है, ऐसे में हर डीलर का 10-12 लाख का नुकसान हुआ हैै, उसका रिफंड कंपनियों द्वारा किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









