जिला पंचायत के वार्डों और जनपद पंचायत अध्यक्षों का हुआ आरक्षण
May 25 2022
ग्वालियर। प्रस्तावित त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए ग्वालियर जिले में बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं जिला पंचायत के वार्ड (जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र) आरक्षण की कार्यवाही संपादित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को आरक्षण प्रक्रिया एवं उससे संबंधित नियम व कानून के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद विधिवत आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की।
जनपद पंचायत मुरार का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हुआ है। जनपद पंचायत घाटीगाँव (बरई) के अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत डबरा के अध्यक्ष का पद अनारक्षित और जनपद पंचायत भितरवार के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की प्रक्रिया विधिवत संपादित होने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य वार्ड-1 अनारक्षित महिला के लिए, वार्ड-2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-4 अनारक्षित महिला, वार्ड-5 अनारक्षित महिला, वार्ड-6 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-8 अनारक्षित, वार्ड-9 अनुसूचित जाति, वार्ड-10 अनारक्षित महिला, वार्ड-11 अनारक्षित, वार्ड-12 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वार्ड-13 अनारक्षित रहा है।
जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र व जनपद पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर विकास आशीष तिवारी, संयुक्त कलेक्टर विनोद भार्गव व जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सर्वश्री पंजाब सिंह, मोती सिंह, कल्याण सिंह यादव, सरदार सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, हेमंत सिंह, सतीश राय, शिशुपाल यादव, दीपू, बाबू सिंह गुर्जर, गंगाराम कुशवाह, पान सिंह कुशवाह, डालचंद, करन सिंह, रामअवतार रावत व बी बी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









