ऊर्जा मंत्री तोमर सुबह 5 बजे पहुंचे लक्ष्मण तलैया दरवाजा खटखटा कर जगाया, बोले-पानी आता है या नहींं
May 25 2022
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार सुबह पांच बजे जब लक्ष्मण तलैया पहुंचे तो सभी लोग घरों में सो रहे थे। जब उन्होंने लोगों को दरवाजा खटखटाकर जगाया तो लोगों ने आंख मलते हुए दरवाजा खोला। जैसे ही सामने मंत्री को खड़ा देखा तो वह चकित रह गए। मंत्री ने लोगों से पूछा कि यहां पर रोजाना पानी आता है या नहीं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने डोर टू डोर जाकर आमजन के घर डोरबेल बजाकर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। 2023 चुनाव की तैयारी ऊर्जा मंत्री ने अपने अंदाज में कर दी है। वह लोगों से उन्हीं के हाल में जुडऩा चाहते हैं। सुबह-सुबह निरीक्षण के दौरान वह गंदगी देखकर सफाई कर्मचारियों पर भड़के भी हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को सुबह भोपाल से रेल मार्ग से ग्वालियर पहुंचे थे। इसके बाद वह सुबह 5 बजे वार्ड 33 में लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। यहां पर उनको जब कई घरों के बाहर नलों से पानी बहता दिखाई दिया तो उन्होंने टोंटी लगाकर इसे बंद किया। उन्होंने लोगों को दरवाजा खटखटा कर जगाया और उनसे क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी दिए।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अब इसी प्रकार आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का निराकरण कार्यालय में बैठकर नही किया जा सकता है। इसके लिए उनके द्वार पर जाना पड़ता है, तभी हम उनकी समस्याओं का निराकरण सही तरीके से कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार सुबह 5 बजे भोपाल प्रवास से ग्वालियर पहुंचकर लक्ष्मण तलैया क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पेयजल, बिजली, सीवर और क्षेत्र में नियमित होने वाली साफ-सफाई के बारे में डोर टू डोर लोगों से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं के बारे में यथा स्थिति की जानकारी ली है। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
मंत्री को नंगे पैर देख अफसरों में मचा हड़कंप
मंत्री के नंगे पैर शहर की सड़कों पर निकलने की खबर में प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक आधिकारी दौड़ते-भागते पहुंचे। मंत्री ने रोड मेंटेनेंस के लिए अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान अफसरों और कार्यकर्ताओं ने जूते पहनने की गुजारिश की लेकिन उर्जा मंत्री नहीं मानें। उखड़ी सड़क पर पैदल चलकर ही जायजा लिया। इस दौरान लोगों से चर्चा भी की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









