लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत
May 24 2022
ग्वालियर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अल्प प्रवास पर ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विमान द्वारा दिल्ली से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। उनके साथ मेरठ के लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी थे। ग्वालियर विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कमल माखीजानी, मदन कुशवाह, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विमानतल पर एडीएम इच्छित गढ़पाले सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कुछ देर रूकने के पश्चात सड़क मार्ग से मुरैना जिले के लिये रवाना हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









