एक संस्कारी बेटा और बेटी समाज की नींव होती है- प्रवीण गंगवाल

May 24 2022

ग्वालियर। हमारे समाज में लोगों की पहचान उनके धर्म आचरण के संस्कार से की जाती है। एक संस्कारी बेटी और बेटा समाज की नींव होती है और अच्छे संस्कारी समाज से ही राष्ट्र की उन्नति की दिशा तय होती है। बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास से मतलब है उन्हे अच्छे धर्म आचरण के संस्कार देना और अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना जिससे वे अपने साथ-साथ पूरे समाज को सही रास्ते पर ले जा सके। यह विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल ने मंगलवार को जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला शाखा की ओर से सीपी कॉलोनी स्थित दिगंबर लाला जैन मंदिर में श्रमण संस्कृति शिक्षण शिविर के पुरुस्कार वितरण व समापन पर संबोधित कर रहे थे।
मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में राजीव जैन एडवोकेट, राजेश जैन (बंटी), अनीता जैन, कमलेश जैन, सारिका जैन मौजूद थी।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की शिविर के कार्यक्रम का शुभांरभ आतिथियो द्वारा भगवान महावीर चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। शाखा के अध्यक्ष अजय जैन ने स्वागत उद्बोधन दिए। महिला शाखा की अध्यक्ष परिधि बाकलीवाल, रश्मि जैन व अनित जैन ने आतिथियो का तिलक लगाकर सम्मान किया। आतिथियो को स्मृतिचिन्ह शिविर के संयोजक  डा. संजय जैन डा. वंदना जैन, एन के के जैन स्नेहलता जैन, प्रवेश वंदना जैन, दीपक जैन छांया जैन ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डी. के जैन व आभार सचिव संजय बाकलीवाल ने किया।
100 बच्चो को प्रमाण पत्र से सम्मनित किया
कार्यक्रम में आतिथियो, शाखा के अध्यक्ष अजय परिधि जैन, सचिव संजय बाकलीवाल रश्मि जैन, व नीरज शाह अनिता जैन ने सामूहिक रूप से बच्चो को दे रहे संस्कार की शिक्षा सांगनेर के विद्वान शुभम शास्त्री का शॉल व स्मृतिचिन्ह से सम्मान किया। शिविर में परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले सिनियर एवं जूनियर ग्रुप में प्रथम, द्धितीय, तृतीय पुरस्कार, ड्राईंग प्रतियोगिता के पुरस्कार एवं सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मनित किया।