नशेड़ी युवक की गला घोंटकर हत्या -ढाई साल से बंद पड़े मकान में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
May 24 2022
ग्वालियर। ढाई साल से बंद पड़े मकान में एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव सड़ी गली अवस्था में हैं। आसापास के लोगों को बदबू आई तो घटना का पता लगा। शव की पहचान हो गई है। मृतक तीन दिन से लापता था और नशे का आदी था। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की अभी पुलिस पड़ताल करने में जुटी है। घटना का पता चलते ही एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले का पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक खल्लासीपुरा में सरकारी अस्पताल का सफाई कर्मचारी फूला बाल्मीकि के बेटे विक्की करोसिया की एक बंद मकान में लाश मिली है। फूला ने उस मकान को ढ़ाई साल पहले खाली कर दिया था। तभी से वह बंद पड़ा रहता था। गत रात को मोहल्ले के लोगों को उस घर से बदबू आई तो जाकर देखा कि एक लाश पड़ी हुई है। पुलिस को खबर मिली तो एसएसपी अमित सांघी, एएसपी, सीएसपी विजय भदौरिया, टीआई अनिल भदौरिया सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियो ंने बारीकी से लाश का जायजा लिया तो शव की पहचान फूला के बेटे विक्की की निकली। उसके गले पर कुछ निशान मिले। इससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
पुलिस ने जब उसके पिता को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि तीन दिन से वह घर नहीं आय था। तीन दिन पहले वह साइकिल लेकर गया था, उसके बाद से घर नहीं आया। वह नशा करता था इसलिए घरवालों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी।
मृतक ने किसी लाजों नाम की महिला से शादी भी कर ली थी। उसका डेढ साल का एक बच्चा भी था। लेकिन पत्नी को भी उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम था। वह तीन दिन तक नहीं आया तो पत्नी ने भी कहीं कोई शिकायत नहीं की।
पुलिस जब घटनास्थल का जायजा ले रही थी तो लाश के पास एक डिसपोजल इंजेक्शन भी मिला। पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। वह नशे के लिए इंजेक्शन का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उस इंजेक्शन को भी जब्त किया है।
इस मामले में टीआई अनिल भदौरिया का कहना है कि एक युवक की लाश मिली है। संभावना है कि लाश करीब दो दिन पुरानी है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला हत्या का है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









