फेसबुक पर कट्टे की प्रेजेंटेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तीन की हुई पहचान
May 24 2022
ग्वालियर कार में बैठकर कट्टे की प्रेजेंटेशन कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने हाथ में कट्टा लिए हुए हैं बाकी तीन युवकों में से एक युवक वीडियो बना रहा है। इसी युवक ने फेसबुक आईडी पर वीडियो अपलोड कर दिया। यह वीडियो चीनोर थाना क्षेत्र के ग्राम ररुआ गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया है पुलिस ने तत्काल वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ चार युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक कार में बैठकर अवैध कट्टा लिए हुए है और तीन अन्य युवकों में से एक युवक मोबाईल से वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाकर फेसबुक आईडी पर अपलोड करने वाले युवकों की पहचान चीनोर ररुआ गांव में रहने वाले शेखर, नीरज, और रवि परिहार के रूप में हुई है। हथियार के साथ युवकों का वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
देखने में आया है कि ग्वालियर में हर दूसरे दिन इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। युवाओं के बीच हथियारों को लेकर शौक बढ़ता जा रहा है। जिस कारण युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ जाता है। वह अनजाने में ही अपराध जगत का हिस्सा बन जाते हैं।
इस बारे में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि अवैध हथियार के साथ तीन युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









