आशाराम बापू भक्तों ने हजीरा पर चलाया शरबत मेला

May 24 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा विगत महीने से निरंतर चलाए जा रहे शरबत सेवा अभियान में हजीरा पर एकत्रित भारी भीड़ को शरबत पिला कर राहगीरों की प्यास बुझाई। शरबत सेवा महाराज बाड़ा, मुरार, दीनदयाल नगर पिंटो पार्क, आनंद नगर, बहोड़ापुर समेत विभिन्न इलाकों में चलाई गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। शरबत सेवा में भक्तो का उत्साह देखते बन रहा था। दौड़-दौड़ कर प्यासे राहगीरों को दर्जनों सेवादार शरबत सेवा में जुटे हुए थे। दोपहर से देर शाम तक चली सेवा में सैकड़ों की भीड़ शरबत सेवा स्टॉल पर लगी रही। संत आशाराम बापू भक्तो की शरबत सेवा की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
शरबत सेवा में विशेष रूप से शामिल होने वालों में बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, प्रधान भदौरिया, सूरज सिकरवार, सोनू वर्मा, श्रीमती कल्पना शर्मा, गुड्डी प्रजापति, कोशल्या रायकवार  विमला कुशवाह, श्रीमती तोमर इत्यादि है। आश्रम संचालक अर्जुन भाई की देखरेख में शरबत सेवा अभियान माह जून तक निरंतर जारी रहेगा।